अब बदलेगा यूपी के इन जिलों का सफर: सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी

News Desk 04 Aug 2025, 11:45 PM 1 min read
अब बदलेगा यूपी के इन जिलों का सफर: सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी


>उत्तर प्रदेश के विकास में अब कोई रुकावट नहीं। गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, बहराइच और चंदौली जिलों की बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजनाओं में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मानकों में शिथिलता लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही इन चार जिलों में सड़क निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है।


>बैठक में पैसेंजर कार प्रति यूनिट (पीसीयू) और उच्च विशिष्टियों को लेकर आ रही अड़चनों को समाप्त कर दिया गया है। इससे परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सकेगा।


>गौतमबुद्धनगर


>यहां 65.50 करोड़ रुपये की लागत से फरीदाबाद-ग्रेटर नोएडा वाया जसाना-मंझावली-अटटा गुजरान एकीकृत परिपथ (चार लेन) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, जिससे नोएडा और फरीदाबाद के बीच संपर्क बेहतर होगा।


>उन्नाव


>2.37 करोड़ रुपये की लागत से विकास खंड पुरवा कार्यालय को जोड़ने वाली 0.690 किमी लंबी दो लेन सड़क का नव निर्माण किया जाएगा। यह क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाएगा।


>बहराइच


>1.39 करोड़ रुपये की लागत से बेइनापुर से तेजवापुर तक 0.400 किमी लंबी दो लेन सड़क का निर्माण होगा, जो विकास खंड तेजवापुर को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।


>चंदौली


>2.16 करोड़ रुपये की लागत से सैय्यदराजा-जमनिया मार्ग से बरहनी ब्लॉक तक 700 मीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन और आपूर्ति प्रणाली में तेजी आएगी।


>मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इस निर्णय से न केवल स्थानीय नागरिकों को सुविधा होगी बल्कि इन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिलेगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें