गौमाता पहुंची ऐसी जगह की हर कोई हो गया अचंभित

News Desk 04 Aug 2025, 11:56 PM 1 min read
गौमाता पहुंची ऐसी जगह की हर कोई हो गया अचंभित


>उत्तर प्रदेश की राजधानी में सोमवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने हर किसी को हैरानी में डाल दिया। चौक क्षेत्र की अली कॉलोनी में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर एक भारी-भरकम गाय अचानक पहुंच गई। ना लिफ्ट, ना एस्केलेटर और ना ही कोई स्पष्ट रास्ता, फिर भी गौमाता चौथी मंजिल तक कैसे पहुंची, यह आज भी रहस्य बना हुआ है।


>गाय को ऊंचाई पर देखकर कॉलोनी में खलबली मच गई। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे। सबसे बड़ी चिंता यह थी कि कहीं गाय फिसलकर नीचे न गिर जाए, जिससे नीचे खड़े लोगों की जान को खतरा हो सकता था। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों ने नगर निगम को तुरंत सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से प्रशिक्षित कैटल कैचिंग टीम को बुलाया। टीम ने संयम और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और गाय को सुरक्षित नीचे उतार लिया। डॉ. वर्मा ने जानकारी दी कि गाय को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। उसे तुरंत नगर निगम की गौशाला भेजा गया है, जहां उसकी देखभाल और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।


>सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि भारी वजन और बिना सहूलियतों के बावजूद गाय इमारत की चौथी मंजिल तक कैसे पहुंची। इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है और यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि लखनऊ नगर निगम संकटग्रस्त, परित्यक्त और आवारा पशुओं की सुरक्षा व पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में हमारी टीम त्वरित कार्रवाई करती है और हर संभव सहायता प्रदान करती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?