उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद हरिकेश प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष, रामराज दुबे को प्रदेश संरक्षक तथा अशफाक हुसैन को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
यह चुनाव लोक निर्माण विभाग परिसर स्थित संघ कार्यालय के सभागार में आयोजित अधिवेशन के दौरान संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी वशिष्ठ नारायण तिवारी की देखरेख में पूरी कराई गई। विभाग की ओर से जारी विशेष आकस्मिक अवकाश संबंधी आदेशों के क्रम में चुनाव संपन्न कराया गया।
यह खबर भी पढ़े - मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य सभा के दौरान नई प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इसके तहत रामराज दुबे को प्रदेश संरक्षक, हरिकेश प्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष तथा अशफाक हुसैन को प्रदेश महामंत्री चुना गया।
इसके अलावा ठाकुर शंकर सिंह को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। चन्द्रशेखर, अवधेश वर्मा और रजनीकांत सहित कुल छह पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रमोद पाल और मनोज कुमार भारती सहित आठ संयुक्त मंत्री, आनंद त्रिपाठी और अरुण यादव सहित 11 संगठन मंत्री भी निर्वाचित घोषित किए गए। अनिल कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मनोज सक्सेना को प्रदेश संप्रेक्षक चुना गया।
इसी प्रकार पप्पू कश्यप और नादिर हुसैन सहित सात प्रचार मंत्री तथा उमेश कश्यप सहित सात कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
द्विवार्षिक अधिवेशन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भारत सिंह यादव, राम लखन, मनीष शुक्ला, मोहम्मद अली मक्की, राम सुरेश, सतीश कुमार, विनोद कुमार, विशाल शुक्ला, महेंद्र कुमार पांडेय, सुरेश सिंह यादव, दिलीप यादव, लल्लन यादव, धनंजय मिश्रा और माया देवी सहित कई कर्मचारी नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
चुनाव अधिकारी वशिष्ठ नारायण तिवारी की देखरेख में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। संघ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ और नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें