Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: भैया दूज पर नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, पूरा हुआ सपना

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग में नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
03:10 PM
1 min read
UP News: भैया दूज पर नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे, पूरा हुआ सपना
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सीएम योगी ने 1,146 कनिष्ठ सहायकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से महिलाओं को मिली 5-5 लाख की मदद
तीन से पांच साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ सपना
आर्थिक सहायता पाकर महिलाओं को मिला परिवार चलाने का सहारा

UP News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं और किसान परिवारों को बड़ी सौगात दी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत राजस्व विभाग में नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री ने बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए। भैया दूज के अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत विभिन्न जिलों की लाभार्थी महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। सीतापुर निवासी विवेक सिंह ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। भैया दूज के दिन मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए यादगार पल है। नौकरी मिलने से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। गोरखपुर की अंकिता सिंह ने कहा कि उनकी तीन साल की मेहनत आखिरकार सफल हो गई। उन्होंने बताया कि इस भर्ती में मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिला है और सरकारी नौकरी का उनका सपना पूरा हुआ है।

up news.jpg

आगरा निवासी आशिया बानो के लिए यह नियुक्ति खास रही। वर्तमान में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत आशिया बानो का योगी सरकार के कार्यकाल में दूसरी बार सरकारी नौकरी के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। पीलीभीत के धीरज कुमार ने बताया कि पांच साल की मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के अलावा कोई अतिरिक्त खर्च नहीं हुआ और न ही किसी तरह के भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि के चेक दिए। इस मदद से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। रायबरेली की पूनम ने बताया कि इस धनराशि से वह अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार का खर्च चला सकेंगी। गुड्डी देवी ने कहा कि आर्थिक सहायता से बच्चों की शिक्षा और परिवार का भरण-पोषण करने में मदद मिलेगी। रमाकांती पांडेय ने बताया कि परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में पांच लाख रुपये की सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। अमेठी की सीमा ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस राशि से वह अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath CM Yogi News UP Government Jobs

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News