UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर को लेकर बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए टेंडर कुछ चुनिंदा कंपनियों को ही दिए जा रहे हैं और इसमें आपसी मिलीभगत हो रही है।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लिस्ट शेयर की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के लिंक एक्सप्रेसवे टेंडर में कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया सिर्फ दिखावे के लिए है,जबकि असली खेल पर्दे के पीछे चल रहा है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कंपनियां आपस में मिलकर टेंडर हासिल कर रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार सब कुछ जानते हुए भी चुप बैठी है।
'भाजपा एक्सप्रेसवे नहीं, अपना पैसा बनाती है'
अखिलेश यादव ने एक दूसरी पोस्ट में AI से बना वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर निशाना शधा, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक जो भी निर्माण कार्य करवाए हैं, उनके पीछे भ्रष्टाचार का मकसद रहा है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा एक्सप्रेसवे बनाने से ज्यादा पैसा बनाने में लगी हुई है।
अयोध्या में दीयों से तेल इकट्ठा करने के मामले पर भी घेरा
अखिलेश यादव ने इससे पहले अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर दीयों से बचा हुआ तेल निकालने वाले लोगों के साथ कथित मारपीट का मामला उठाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए थे। उस वीडियो में कुछ लोग डंडे लेकर लोगों को दीयों से तेल निकालने से मना करते हुए दिखाए दे रहे है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि गरीब लोगो को दिये से तेल निकालने पर उनके साथ अपमान और मारपीट कि जाती है । इस मामले पर उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो गरीबों को राशन में सरसों का तेल दिया जाएगा। इससे जरूरतमंद लोगों को इस तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए और महिला आयोग से भी मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें