Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Politics: यूपी चुनाव से पहले ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की तैयारी, 12 नवंबर को हो सकता है ऐलान

UP Politics: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
01:23 PM
1 min read
UP Politics: यूपी चुनाव से पहले ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की तैयारी, 12 नवंबर को हो सकता है ऐलान
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बीच बातचीत अंतिम दौर में
2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने की रणनीति पर मंथन
बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने की रणनीति
14 नवंबर को मेरठ में हो सकती है संयुक्त रैली

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। यह भी चर्चा है कि दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर सहमति भी बन चुकी है।

संभावना यह जतायी जा रही है कि राजधानी लखनऊ में 12 नवंबर को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दोनों नेता गठबंधन को लेकर औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के नेता गठबंधन की शर्तों, सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा कर रहे हैं। संभावित गठबंधन में एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के साथ ही कुछ अन्य राजनीतिक दलों और नेताओं को भी शामिल करने की कोशिश हो रही है। 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस संभावित गठबंधन का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना बताया जा रहा है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पहले भी उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। ओवैसी लगातार मुस्लिम समाज की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते रहे हैं।

ओवैसी का स्पष्ट कहना है कि मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उसे राजनीति में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। वहीं, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी संभावित गठबंधन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि गठबंधन होगा तो मजबूती के साथ होगा। उन्होंने भाजपा सरकार को यूपी की सत्ता से हटाने के लिए ताकत लगाने की बात भी कही है। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाश रहे थे।

ओवैसी ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील भी की थी। लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव मौजूदा इंडिया गठबंधन के साथ ही लड़ेगी। इसके बाद एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दूसरे विकल्पों पर विचार किया। यूपी में होने वाले इस सियासी घटनाक्रम के बीच असदुद्दीन ओवैसी 14 नवंबर को मेरठ में एक रैली भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अगर 12 नवंबर को एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान हो जाता है कि फिर मेरठ की रैली दोनों दलों की संयुक्त रैली हो सकती है।  

Explore Related Topics

AIMIM Alliance Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News