Tuesday, 10 November 2026 | Lucknow | 29°C

Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा: राजीव गांधी ने विदेश सचिव को हटाने के बाद जताया था अफसोस

Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी की किताब में खुलासा, विदेश सचिव को हटाने के फैसले पर राजीव गांधी को हुआ था पछतावा।
Bureau
Bureau News Desk
10 Nov 2026
04:38 PM
1 min read
Belonging A Journey of Love: सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा: राजीव गांधी ने विदेश सचिव को हटाने के बाद जताया था अफसोस
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सोनिया गांधी की किताब में राजीव गांधी से जुड़ा बड़ा खुलासा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही विदेश सचिव को हटाने का दिया था संकेत
राजीव गांधी को अपनी गलती का जल्द हुआ था एहसास
एपी वेंकटेश्वरन ने तुरंत सौंप दिया था इस्तीफा

Belonging A Journey of Love: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' आजकल  चर्चा में है। इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन, परिवार और राजनीतिक सफर से जुड़े कई पुराने किस्से बताये हैं। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़े कुछ ऐसे बाते भी बताई हैं,जिनके बारे में अब चर्चा हो रही ।

सोनिया गांधी ने अपनी इस किताब में साल 1987 की एक घटना का जिक्र किया है। उस समय राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे और एपी वेंकटेश्वरन विदेश सचिव के पद पर थे। पाकिस्तान दौरे के दौरान प्रोटोकॉल से जुड़ा एक मामला सामने आया था। इसी को लेकर राजीव गांधी और विदेश सचिव के बीच विवाद हो गया था।

सोनिया गांधी के मुताबिक, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने राजीव गांधी से पाकिस्तान दौरे को लेकर उनके और विदेश सचिव के बयानों में अंतर पर सवाल पूछा। इस सवाल पर राजीव गांधी नाराज हो गए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही विदेश सचिव एपी वेंकटेश्वरन की ओर इशारा करते हुए कहा,"आप जल्द ही नए विदेश सचिव से बात करेंगे।"

प्रधानमंत्री के इस बयान से वहां मौजूद लोग भी हैरान हो गए थे साथ ही उनके इस बयान को  विदेश सचिव को सार्वजनिक रूप से पद से हटाने के संकेत के रुप में देखा गया था । इस घटना के बाद वेंकटेश्वरन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनका मानना था कि किसी भी पद से ज्यादा जरूरी व्यक्ति का सम्मान है।

फैसले के बाद राजीव गांधी को हुआ था पछतावा

सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि इस घटना के बाद राजीव गांधी को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया था। उन्हें लगा कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी करना ठीक नहीं था। सोनिया गांधी के मुताबिक, राजीव गांधी ने बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई। उन्होंने यह भी माना था कि उस समय उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी।

कई दिनों तक हुई थी राजीव गांधी की आलोचना

इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों और मीडिया में राजीव गांधी के फैसले की काफी आलोचना हुई थी। एक वरिष्ठ राजनयिक के साथ सार्वजनिक रूप से इस तरह का व्यवहार करने पर सवाल उठे थे। सोनिया गांधी ने लिखा है कि अखबारों में लगातार हो रही आलोचनाओं के बीच राजीव गांधी को भी अपनी गलती का एहसास था। उन्होंने अपनी पत्नी से माना था कि काश,उस समय उन्होंने वह बात नहीं कही होती।

सोनिया गांधी की इस आत्मकथा में उनके निजी जीवन,राजीव गांधी के साथ बिताए समय और देश की राजनीति से जुड़े कई अनुभव और प्रसंग शामिल हैं। किताब के जरिए उन्होंने अपने जीवन की कुछ ऐसी यादें भी सामने रखी हैं,जो पहले सार्वजनिक नहीं हुई थीं। राजीव गांधी और विदेश सचिव एपी वेंकटेश्वरन से जुड़ा 1987 का यह प्रसंग भी उन्हीं में से एक है। 

Explore Related Topics

Foreign Secretary Resignation Rajiv Gandhi Press Conference Sonia Gandhi Book Launch

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News