Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे

Jagdeep Dhankhar: मॉर्निंग वॉक के दौरान श्री धनखड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वह कुछ मिनट तक बेसुध ही रहे।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
05:09 PM
1 min read
Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहोश होकर गिरे
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
75 वर्षीय जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में कराया गया भर्ती
कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
AIIMS में कराया गया भर्ती
AIIMS प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं

Jagdeep Dhankhar: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान श्री धनखड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वह कुछ मिनट तक बेसुध ही रहे। श्री धनखड़ के बेहोश हो जाने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत पीसीआर वाहन से घर पहुंचाया। शुरुआती चिकित्सा सहायता के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार 75 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में एडमिट कराया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर श्री धनखड़ के स्वास्थ्य की जांच और उपचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेहोश होने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने शुरुआती स्वास्थ्य जांच की थी। उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता भी दी गई।

स्वास्थ्य में सुधार न होने के चते बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उन्हें एंबुलेंस से तुरंत एम्स पहुंचाया गया। एम्स प्रशासन की ओर से अभी तक पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की गयी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। जुलाई 2025 में श्री धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया था।  

Explore Related Topics

Jagdeep Dhankhar Jagdeep Dhankhar Health News Former Vice President of India

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News