जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को मिला बड़ा लाभ

Lucknow News: शारदीय नवरात्रि से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ ने उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और ग्राहकों को बड़ा लाभ दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटे हुए जीएसटी रेट्स से उपभोक्ता राहत और बाजार में नई ऊर्जा आई है।
News Desk 24 Sep 2025, 04:06 AM 1 min read
जीएसटी रिफॉर्म से यूपी के व्यापारियों और ग्राहकों को मिला बड़ा लाभ


>शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से लागू हुए ‘नेक्स्ट जेन GST रिफॉर्म’ ने उत्तर प्रदेश के बाजारों में नई ऊर्जा भर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज स्थित यूनिवर्सल बुकसेलर के पास आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि घटे हुए जीएसटी रेट्स से आम उपभोक्ता, व्यापारी और उद्यमी सभी को सीधे लाभ मिल रहा है।


>मुख्यमंत्री ने बताया कि इस रिफॉर्म के तहत विद्यार्थियों के लिए नोटबुक, पेंसिल और अन्य शैक्षणिक सामग्री पर जीएसटी शून्य कर दिया गया है। ज्यादातर घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्रियों को 0 या 5 प्रतिशत की सीमा में लाया गया है। इसके साथ ही जीवन रक्षक 33 प्रकार की दवाओं को पूरी तरह जीएसटी मुक्त किया गया है।


>सीएम योगी ने कहा कि बाजार में खपत बढ़ने से उत्पादन में तेजी आएगी, व्यापारी और उद्यमी लाभान्वित होंगे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। त्योहारों के सीजन में यह कदम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान करता है।


>उन्होंने आगे बताया कि यूपी देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता राज्य होने के कारण जीएसटी रिफॉर्म का सबसे अधिक लाभ यहीं के व्यापारियों और ग्राहकों को होगा। जीएसटी लागू होने के बाद देश का कलेक्शन 7 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पहुंच गया है, जबकि यूपी में यह 49 हजार करोड़ से बढ़कर 1.15 लाख करोड़ से ऊपर हो चुका है।


>पत्रकार वार्ता से पहले मुख्यमंत्री ने हजरतगंज मार्केट में व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से संबंधित पम्पलेट और बैनर वितरित किए। व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि यह रिफॉर्म न केवल उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती भी प्रदान करेगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?