छात्रों का फिर जीता दिल - योगी सरकार ने किया छात्रवृत्ति का समय से पहले वितरण

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है, अब छात्रवृत्ति समय से पहले सितम्बर माह में वितरित की जाएगी। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
News Desk 24 Sep 2025, 04:14 AM 1 min read
छात्रों का फिर जीता दिल - योगी सरकार ने किया छात्रवृत्ति का समय से पहले वितरण


>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने छात्रों के हित और उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति अब समय से पहले वितरित की जाएगी। आगामी 26 सितम्बर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, जूपिटर हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।


>राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि पूर्व में छात्रवृत्ति फरवरी-मार्च माह में वितरित होती थी, जबकि अब इसे सितम्बर माह में दिया जाएगा, ताकि छात्र इसका लाभ समय पर उठा सकें। इसे छात्रों के लिए विशेष रूप से “दीपावली का उपहार” भी कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में लगभग 59 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति मिली थी, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक छात्रों तक पहुँचने की संभावना है। सरकार लगातार छात्रवृत्ति के दायरे का विस्तार कर रही है।


>मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि छात्रों को समय से पूर्व छात्रवृत्ति मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों ने व्यापक रणनीति तैयार की है। इसी कारण इस बार छात्रवृत्ति का वितरण नवरात्र के अवसर पर होगा।


>इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गोंड, और अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी उपस्थित रहेंगे।


← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?