ट्रम्प ने फिर फोड़ा टेरिफ बम अब लगाया फीसदी टैक्स जाने कौन से सेक्टर्स हुए प्रभावित

Business News: डोनाल्ड ट्रंप ने एक और आर्थिक बम फोड़ा है ऐसा फैसला, जिससे दुनिया के ऑटो सेक्टर में मच सकता है हड़कंप। 25% टैक्स के इस “ट्रंप टैरिफ” से आखिर किस देश और किस कंपनी पर पड़ेगी सबसे बड़ी मार?
News Desk 18 Oct 2025, 12:49 AM 1 min read
ट्रम्प ने फिर फोड़ा टेरिफ बम अब लगाया फीसदी टैक्स जाने कौन से सेक्टर्स हुए प्रभावित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय व्यापार जगत में हलचल मचा दी है। ट्रंप प्रशासन ने 1 नवंबर से आयातित मध्यम और भारी ट्रकों व उनके पार्ट्स पर 25% और आयातित बसों पर 10% टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया है। यह कदम “राष्ट्रीय सुरक्षा” के आधार पर उठाया गया है, लेकिन इसका सीधा असर वैश्विक ऑटो इंडस्ट्री पर पड़ने वाला है खासकर मेक्सिको, जो अमेरिका को ऐसे वाहनों का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश के तहत, अमेरिका में असेंबल किए गए वाहनों पर 2030 तक 3.75% क्रेडिट दिया जाएगा। इस क्रेडिट का उद्देश्य स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और विदेशी आयात पर निर्भरता घटाना है। ट्रंप प्रशासन ने इंजन निर्माण और ट्रक उत्पादन कंपनियों के लिए भी यही 3.75% टैक्स क्रेडिट लागू किया है। इस कदम को अमेरिकी निर्माण कंपनियों के लिए “राहत पैकेज” के रूप में देखा जा रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय निर्यातकों के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है।

नए नियमों के तहत श्रेणी 3 से 8 तक के सभी ट्रक शामिल किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:-

  • बड़े पिकअप ट्रक

  • मूविंग ट्रक

  • कार्गो और डंप ट्रक

  • 18-पहिया ट्रैक्टर ट्रक

ट्रंप ने कहा कि यह फैसला “अमेरिकी निर्माताओं को अनुचित विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने” के लिए है। इस निर्णय से पीटरबिल्ट, केनवर्थ और फ्रेटलाइनर जैसी अमेरिकी कंपनियों को सीधा लाभ मिलेगा।

हालांकि, अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्रंप से अपील की थी कि इस तरह के टैरिफ लगाने से बचा जाए। उनका कहना था कि अमेरिका के शीर्ष व्यापारिक साझेदार मेक्सिको, कनाडा, जापान, जर्मनी और फिनलैंड न तो प्रतिद्वंद्वी हैं और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा। बिजनेस समूहों का तर्क है कि ऐसे निर्णयों से उत्पादन लागत बढ़ेगी और अंततः अमेरिकी उपभोक्ताओं को ही अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

ट्रंप प्रशासन ने साथ ही ऑटो सेक्टर को कुछ राहत भी दी है। जीएम, फोर्ड, टोयोटा, होंडा, टेस्ला और अन्य निर्माताओं को पहले से लागू आयात शुल्क से वित्तीय राहत देने की घोषणा की गई है। वाणिज्य विभाग ने जून में बताया था कि 2026 तक अमेरिका में असेंबल किए गए वाहनों के मूल्य पर 3.75% ऑफसेट क्रेडिट दिया जाएगा, जो दूसरे वर्ष घटकर 2.5% रह जाएगा।

सीनेटर बर्नी मोरेनो ने इस संशोधित नीति का समर्थन करते हुए कहा “यह क्रेडिट न केवल ऑटो कंपनियों के लिए प्रोत्साहन है, बल्कि अमेरिकी उत्पादन को फिर से पटरी पर लाने का एक ठोस कदम भी है। पाँच वर्षों तक इसे जारी रखने से यह नीति लंबे समय में असर दिखाएगी।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव