भारत के नाम पर पड़ी मार! तालिबान के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की सीमाओं पर अब डर का साया गहराने लगा है जहां कभी तालिबान उसके इशारों पर नाचता था, आज वही उसे धूल चटा रहा है। शहबाज शरीफ अब उसी तालिबान के सामने झुककर बातचीत की भीख मांग रहे हैं, और अपनी नाकामी छिपाने के लिए भारत पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
News Desk 17 Oct 2025, 12:12 AM 1 min read
भारत के नाम पर पड़ी मार! तालिबान के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हुआ पाकिस्तान


>जो पाकिस्तान कभी भारत को आंख दिखाने की कोशिश करता था, आज वही तालिबान के सामने गिड़गिड़ा रहा है। अफगानिस्तान से मिल रही करारी शिकस्त के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब बातचीत की गुहार लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए पाकिस्तान ने इस बार भारत पर ही आरोप मढ़ दिया है।


>तालिबान के लगातार हमलों से पाकिस्तान की सीमाएं हिल चुकी हैं। नॉर्थ वजीरिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में तालिबान के लड़ाकों ने पाक सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। अब हालात ऐसे हैं कि पाकिस्तान, जिसे कभी "रणनीतिक गहराई" के लिए अफगानिस्तान की जरूरत थी, उसी तालिबान के सामने झुक गया है।


>पिछले कुछ हफ्तों से पाकिस्तान पर तालिबान के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। कई चौकियां तालिबान के कब्जे में जा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में तालिबान लड़ाकों को पाक सैनिकों की यूनिफॉर्म और हथियारों के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया। यहां तक कि एक तस्वीर में पाक सैनिक की पैंट बंदूक पर लटकाकर दिखाया गया जो पाकिस्तान की बेइज्जती का प्रतीक बन गई।


>‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान तालिबान शासन से "उचित शर्तों" पर बातचीत करने को तैयार है। दोनों देशों ने 48 घंटे के लिए अस्थायी सीजफायर पर सहमति जताई है। शहबाज ने मंत्रिमंडल की बैठक में कहा “अब स्थायी संघर्ष विराम का निर्णय तालिबान के हाथ में है।”


>तालिबान के हमलों से बौखलाए शहबाज शरीफ ने भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान पर हुए हमले भारत के इशारे पर किए गए हैं।”
दरअसल, यह बयान ऐसे वक्त पर आया जब अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर थे। विश्लेषकों का मानना है कि शहबाज का यह बयान घरेलू मोर्चे पर अपनी नाकामी और जनता के गुस्से को भटकाने का प्रयास है।


>पाकिस्तान के हवाई हमले के जवाब में अफगानिस्तान ने भी खुली चेतावनी दी है। तालिबान ने कहा है कि पाकिस्तान अगर सीमा पार हमला करेगा, तो उसे “सीधे मैदान में जवाब” दिया जाएगा। तालिबान प्रवक्ता ने कहा “हमने अब किसी देश से डरना छोड़ दिया है।” इस बयान के बाद से पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।


>भारत से तनाव और तालिबान से युद्ध जैसी स्थिति पाकिस्तान इस समय दो तरफ से दबाव में है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के पास न तो संसाधन हैं और न ही राजनीतिक स्थिरता। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थिति यूं ही बनी रही, तो तालिबान पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में स्थायी कब्जा भी जमा सकता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत