Sunday, 18 October 2026 | Lucknow | 29°C

Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पंडाल हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सभी पंडालों की होगी जांच

Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की ह्दयविदारक घटना के बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्णय लिया है।
Bureau
Bureau News Desk
18 Oct 2026
12:37 PM
1 min read
Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पंडाल हादसे के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सभी पंडालों की होगी जांच
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
19 लोगों की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त
दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करेगी समिति
भव्य सजावट से ज्यादा श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर
आयोजकों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को मुआवजा

Kolkata Durga Puja Stampede: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की ह्दयविदारक घटना के बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्णय लिया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने का ऐलान किया है। कोलकाता के चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच जाने से करीब 19 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

महासप्तमी के दिन चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आयोजक समेत करीब सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं मुख्यमंत्री भगदड़ में घायल हुए लोगो की कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और ग्रुप-डी पद पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर गठित समिति प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा करेगी। गठित की गयी समिति में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजेश सिन्हा, अग्निशमन सेवा के महानिदेशक अनुज शर्मा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम शामिल किये गये हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और डीजीपी के मार्गदर्शन में टीम शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का निरीक्षण करेगी। साथ ही दुर्गा पंडालो के आयोजकों को भी सुरक्षा संबंधी सिफारिशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंडालों की भव्य सजावट की जगह श्रद्धालुओं की सुरक्षा को तरजीह दी जाए। भीड़ प्रबंधन, अग्निसुरक्षा और निकासी मार्गों की सुनियोजित व्यवस्था की जाए। आवाजाही बाधित होने पर धार्मिक अनुष्ठान गर्भगृह तक सीमित रखने और बाहर एलईडी स्क्रीन लगाने की सलाह दी गयी है। इसके साथ ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, निकासी मार्ग चैड़े करने और रस्सियों से बनाए गए घेरों के चलते आने वाली बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया गया है। अष्टमी और नवमी के दौरान पंडालों में आने वाले संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Explore Related Topics

Kolkata Durga Puja Stampede West Bengal News Kolkata News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News