बालकनी के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार

गाजियाबाद की रामप्रस्थ कॉलोनी में वारदात, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
Bureau 30 May 2026, 11:46 PM 1 min read
बालकनी के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार

 

गाजियाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र की रामप्रस्थ कॉलोनी में शुक्रवार तड़के चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। वारदात का पता सुबह उस समय चला जब परिवार की नींद खुली और घर का सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी सन्नी ढींगरा के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से एक पर्स गायब है। पर्स में दो सोने की अंगूठियां, एक चांदी की पायल, एक चांदी की अंगूठी और कुछ नकदी रखी हुई थी। पीड़ित का कहना है कि चोर सुबह करीब 3:45 बजे बालकनी के रास्ते घर में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने लिंक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'अब कभी अपराध नहीं करेंगे', गाजियाबाद में पुलिस के सामने बदमाशों ने ली शपथ
ग़ाज़िआबाद में 300 साल पुराने बहरामपुर अकबरपुर से हटेगा अकबर का नाम, जानिये अब क्या होगा नया नाम
गाजियाबाद में फिर बदला मौसम का मिजाज, लोनी में तेज हवाओं से कई घरों के शीशे टूटे
शामली मामले के बाद गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के लिए बदले नियम, पुलिस जांच के बाद ही मिलेगी नौकरी
गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड के फ्लैट में मिला यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र का शव, तीन युवतियां हिरासत में
भाई की हत्या के एक साल बाद अब तस्लीम की जान गई, लोनी में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम
यूपी गेट पर महापौर के निरीक्षण में मिला गंदा पानी, अवैध पार्किंग पर नोटिस
स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाका - बीच में खुली शराब की दुकान पर भड़के स्थानीय लोग
लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई