लखनऊ में तय रूट से भटका राजनाथ सिंह का काफिला, टेढ़ी पुलिया पहुंचते ही बढ़ी हलचल

सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल बैरिकेडिंग हटाकर काफिले को वापस तय रूट पर लाया, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कुछ देर हलचल रही
Bureau 06 Jun 2026, 06:55 PM 1 min read
लखनऊ में तय रूट से भटका राजनाथ सिंह का काफिला, टेढ़ी पुलिया पहुंचते ही बढ़ी हलचल

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला शुक्रवार शाम लखनऊ में निर्धारित मार्ग से कुछ समय के लिए भटक गया। श्रीराम कथा कार्यक्रम से लौटते समय वाहनों का काफिला इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय नीचे के मार्ग पर चला गया और टेढ़ी पुलिया चौराहे तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई कर काफिले को वापस निर्धारित मार्ग पर लाया।

 

 

जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर रोड स्थित ब्रज की रसोई परिसर में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम से लौटते समय उनके काफिले को निर्धारित रूट के अनुसार मड़ियांव ओवरब्रिज से उतरकर इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पार करते हुए फ्लाईओवर के रास्ते आगे बढ़ना था। हालांकि, मार्गीय चूक के कारण काफिला फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय नीचे के मार्ग से आगे बढ़ गया और टेढ़ी पुलिया चौराहे तक पहुंच गया।

 

उधर, रक्षा मंत्री के आवागमन को देखते हुए मुंशी पुलिया की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को पहले से रोका गया था। ऐसे में जब वीवीआईपी काफिले के टेढ़ी पुलिया पहुंचने की सूचना अधिकारियों को मिली तो सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। अधिकारियों ने चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाया और काफिले को वापस इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ओर मोड़ा।

 

 

सुरक्षा अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के बाद काफिले को दोबारा निर्धारित रूट पर लाया गया। इसके बाद वाहनों का काफिला फ्लाईओवर मार्ग से आगे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा या अन्य अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली।

 

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?