>देश की अग्रणी एडटेक कंपनी PhysicsWallah अब शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है। अलख पांडेय (Alakh Pandey) की अगुवाई में स्थापित यह कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के अपने मिशन को और सशक्त बनाने के लिए IPO (Initial Public Offering) लॉन्च कर रही है। कंपनी ने शनिवार को सेबी (SEBI) के पास अपना अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) दाखिल किया है।
>प्रस्तावित IPO के तहत कंपनी 3,100 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से 720 करोड़ रुपये तक के शेयर बाजार में बेचे जाएंगे। कंपनी के प्रमोटर अलख पांडे और प्रतीक बूब अपनी हिस्सेदारी में से 360 करोड़ रुपये के शेयर बेचना चाहेंगे।
>नोएडा स्थित PhysicsWallah ने मार्च में गोपनीय प्री-फाइलिंग रूट का सहारा लेते हुए सेबी में IPO के ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे, और जुलाई में रेगुलेटर से मंजूरी प्राप्त की। भारतीय कंपनियों के बीच यह रूट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिससे बाजार में पारदर्शिता और गुप्तता का बेहतर संतुलन बना रहता है।
>आगामी IPO से जुटाए गए फंड का उपयोग कंपनी अपने ऑफलाइन और हाइब्रिड लर्निंग सेंटर्स के निर्माण और लीज पेमेंट, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, मार्केटिंग बढ़ाने और सहयोगी कंपनियों में निवेश के लिए करेगी।
>डिस्क्लेमर: (यहां प्रस्तुत जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें.NDV Today की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें