पीएसी स्थापना दिवस में सीएम योगी ने उत्कृष्ट वाहिनियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Lucknow News: लखनऊ में पीएसी स्थापना दिवस 2025 समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट पीएसी वाहिनियों, खिलाड़ियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
News Desk 17 Dec 2025, 06:47 PM 1 min read
पीएसी स्थापना दिवस में सीएम योगी ने उत्कृष्ट वाहिनियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पीएसी स्थापना दिवस समारोह-2025 का शुभारंभ करते हुए उत्कृष्ट पीएसी वाहिनियों, बाढ़ राहत दलों, खिलाड़ियों, पुलिस मॉडर्न स्कूलों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।


>समारोह में 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ को ‘उत्तम वाहिनी’, 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर को ‘अति उत्तम वाहिनी’ और 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद को ‘सर्वोत्तम वाहिनी’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्लाटून ड्रिल, डिमॉन्स्ट्रेशन और बाढ़ राहत कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 36वीं और 41वीं वाहिनी पीएसी को सम्मान मिला।


>सर्वोत्तम खिलाड़ी का पुरस्कार 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली के मुख्य आरक्षी किशन कुमार मिश्र को दिया गया, जिन्होंने अखिल भारतीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीते। पुलिस मॉडर्न स्कूल बहराइच और डॉ. भीमराव आंबेडकर एकेडमी, मुरादाबाद को शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साक्षी सेमल, शुभ्रा सक्सेना और आदर्श तिवारी को भी नकद पुरस्कार दिए गए।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएसी जवानों के मलखंभ, जिम्नास्टिक, पीटी डिस्प्ले और बैंड प्रदर्शन ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। ‘वंदे मातरम्’ की धुन के माध्यम से देशप्रेम को जागृत करने की पहल सराहनीय है। 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर, महानगर में आयोजित इस समारोह में जवानों और खिलाड़ियों के समन्वित प्रदर्शनों ने शारीरिक दक्षता, जन-जागरूकता और राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित किया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?