माघ मेले में होगी हाईटेक विद्युत व्यवस्था, पहली बार लागू होगी स्कैन टू फिक्स तकनीक

Prayagraj News: माघ मेला 2026 में पहली बार स्कैन टू फिक्स तकनीक लागू, 15 हजार क्यूआर कोड, सोलर हाइब्रिड लाइटिंग और 24x7 बिजली आपूर्ति की व्यवस्था।
News Desk 17 Dec 2025, 06:52 PM 1 min read
माघ मेले में होगी हाईटेक विद्युत व्यवस्था, पहली बार लागू होगी स्कैन टू फिक्स तकनीक


>संगम तट पर 3 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेला 2026 के लिए विद्युत विभाग ने स्मार्ट और हाईटेक बिजली आपूर्ति व्यवस्था तैयार की है। 800 हेक्टेयर में फैले मेला क्षेत्र में निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए इस बार नई तकनीकों और सोलर हाइब्रिड सिस्टम को शामिल किया गया है।


>44 दिनों तक चलने वाले माघ मेले में अस्थायी रूप से बसने वाले टेंट सिटी को 24x7 रोशन रखने के लिए बिजली विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। अधिशासी अभियंता (माघ मेला) अशोक कुमार शर्मा के अनुसार, मेले में 350 किमी एलटी लाइन प्रस्तावित है, जिसमें से 320 किमी लाइन बिछाई जा चुकी है। लगभग 7.5 लाख विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।


>इस बार पहली बार ‘स्कैन टू फिक्स’ तकनीक लागू की जा रही है, जिसके तहत मेला क्षेत्र में 15 हजार से अधिक बिजली पोल, लाइन और कनेक्शन पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन कोड्स को स्कैन कर कर्मचारी कंट्रोल रूम से सीधे समस्या की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। श्रद्धालु भी क्यूआर कोड स्कैन कर बिजली, पानी या सड़क से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।


>मेला क्षेत्र में 47 किमी एचटी और 350 किमी एलटी लाइनें, 25 बड़े और 35 छोटे सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। 500 सोलर लाइट और 25 हजार एलईडी लाइट्स से घाटों और चौराहों को रोशन किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

महंगाई पर कांग्रेस-सपा के आरोपों का केशव मौर्य ने किया पलटवार, बोले- चुनाव में जनता करेगी फैसला
बच्चों को बचाने के लिए आग में कूदी मां, इलाज के दौरान हुई मौत
गोमांस केस पर इलाहाबाद कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
प्रयागराज हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में 4 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रयागराज में मंत्री संजय निषाद धरने पर, श्रृंगवेरपुर धाम के पास मस्जिद हटाने की मांग
प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; अमोनिया गैस से अफरा-तफरी
यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्ती से पूछा - कब तक कराएंगे चुनाव?
कोडीन कफ सिरप मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुभम जायसवाल को लगा झटका कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी