'मेरे विधायक खुद सपा का झंडा लगा रहे हैं', राजभर को लेकर लखनऊ में लगे पोस्टर

सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने पोस्टर के जरिए राजभर के दावों पर जवाब देते हुए कहा कि पहले अपने विधायक संभालें।
Bureau 21 Jun 2026, 06:32 AM 1 min read
'मेरे विधायक खुद सपा का झंडा लगा रहे हैं', राजभर को लेकर लखनऊ में लगे पोस्टर

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पोस्टर वार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। इस बार राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उनके हालिया बयानों पर तंज किया गया है। पोस्टर में लिखा गया है, "अरे भाई, मेरे विधायक तो खुद सपा का झंडा लगाकर घूम रहे हैं और मैं सपा तोड़ने की बात कर रहा हूं, जनता पूछेगी तो क्या जवाब दूंगा।" बताया जा रहा है कि यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इखलाक की ओर से लगवाया गया है।

 

यह खबर भी पढ़े - पीडीए फॉर्मूले के बाद अब 'पीडीए पेड़', अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का नया अभियान

 

सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के विधायकों में टूट की बात कर रहे थे। इसी के जवाब में यह पोस्टर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों की बात की जा रही है, उनमें से कुछ विधायक खुद समाजवादी पार्टी का झंडा लगाकर घूम रहे हैं।

 

मोहम्मद इखलाक ने कहा कि जब उनके अपने विधायक ही उनके नियंत्रण में नहीं हैं तो वह समाजवादी पार्टी को तोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को विधायक बनाने में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका रही है, वही लोग आज दूसरी तरह की बातें कर रहे हैं।

 

सपा नेता ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और मौजूदा घटनाक्रम उसी दिशा का संकेत है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर ओम प्रकाश राजभर की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?