पीडीए फॉर्मूले के बाद अब 'पीडीए पेड़', अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का नया अभियान

1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश में पौधारोपण के साथ सदस्यता अभियान चलाएगी समाजवादी पार्टी।
Bureau 21 Jun 2026, 06:27 AM 1 min read
पीडीए फॉर्मूले के बाद अब 'पीडीए पेड़', अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का नया अभियान

 

समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के संदेश के साथ मनाने की तैयारी में है। पार्टी 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में 'पीडीए पेड़' अभियान चलाएगी। इस दौरान पौधारोपण के साथ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को बड़ी सफलता मिली थी। इसी रणनीति के सहारे पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब पार्टी इसी अवधारणा को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों के साथ जोड़कर जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

 

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक परिपत्र जारी किया है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता 'प्रेम, दया और अपनापन' के भाव के साथ उन परिवारों तक पहुंचेंगे, जो स्वयं को पीड़ित, दुखी और अपमानित महसूस करते हैं। अभियान के दौरान ऐसे परिवारों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और सदस्यता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

सात दिवसीय अभियान के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण के साथ समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लेंगे।

 

सपा अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि समतामूलक समाज और मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए सामाजिक न्याय आधारित व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए सिद्धांतों के अनुरूप संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?