कानपुर में प्रेम की कीमत जान से चुकाई, लड़की के भाइयों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या

Kanpur News: एक मोहब्बत… चार हमलावर… और सड़क पर होती बेरहमी की वह मारपीट, जिसने एक युवक की सांसें छीन लीं।
News Desk 09 Nov 2025, 06:38 PM 1 min read
कानपुर में प्रेम की कीमत जान से चुकाई, लड़की के भाइयों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या


>उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेम संबंध को लेकर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रावतपुर थाना क्षेत्र में चार युवकों ने मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि युवक का पड़ोस की लड़की से प्रेम संबंध था, जिसे लड़की के भाइयों और दोस्तों ने स्वीकार नहीं किया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक को निर्ममता से पीटा जा रहा है।


>मृतक की पहचान लकी के रूप में हुई है, जो प्राइवेट नौकरी करता था। लकी का पड़ोस की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। परिजनों के अनुसार लड़की अक्सर उनके घर आती-जाती थी। लकी की मां ने आरोप लगाया कि लड़की के भाई रोहित और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया।


>कैसे हुई घटना


>रविवार की रात लकी अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसे रोककर लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर घायल लकी को परिवार ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज से इनकार कर दिया गया। बाद में कार्डियोलॉजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो में लकी बाइक से उतरकर पैदल जा रहा है, तभी चार युवक उसे घेर लेते हैं और बेरहमी से पीटते हैं। लकी गिर पड़ता है, लेकिन आरोपी नहीं रुकते।


>एडीसीपी कपिल देव सिंह ने कहा परिवार की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी है जिनके नाम है रोहित चौहान, अंकुर, मोहित, अभय और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है एडीसीपी कपिल देव सिंह के अनुसार बाकी सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अखिलेश यादव की बेटी पर पोस्ट से गरमाई सियासत, रीवा से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत
प्राकृतिक खेती सम्मेलन से विकास परियोजनाओं तक, जानिए कानपुर में CM योगी का पूरा कार्यक्रम
सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, 200 मीटर दूर पकड़ाया चालक
बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल