रामद्रोही, फिर लाना चाहते हैं जंगलराज, अररिया में गरजे सीएम योगी

Bihar Elections: बिहार चुनावी मैदान में अररिया की रैली उस वक्त गर्मा गई जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर “रामद्रोही” और “जंगलराज लौटाने की साजिश” के आरोप दाग दिए।
News Desk 09 Nov 2025, 01:42 PM 1 min read
रामद्रोही, फिर लाना चाहते हैं जंगलराज, अररिया में गरजे सीएम योगी


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में माहौल गरमाता जा रहा है और इसी बीच यूपी के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर प्रहार किया।


>सीएम योगी ने कहा कि बिहार का भविष्य सुरक्षित हाथों में तभी रहेगा जब सत्ता एनडीए के पास रहे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और देश ने विकास की नई पहचान बनाई है। योगी ने कहा कि केंद्र सरकार 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है, जबकि विपक्षी दलों के शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार और दलाली का दौर देखने को मिला।


>जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को सीधे राम विरोधी बताते हुए कहा की कांग्रेस और RJD ने राम का विरोध किया, रथयात्रा रोकी। आज वही लोग फिर सत्ता में आकर बिहार को पीछे धकेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और RJD ने कहा था कि राम नहीं हैं, जबकि आज अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर खड़ा है और दुनिया भारत की सांस्कृतिक शक्ति का सम्मान कर रही है।


>योगी ने याद दिलाया कि यूपी में समाजवादी पार्टी के शासनकाल में राम भक्तों पर गोली चलाई गई और दावा किया कि भाजपा ने संकल्प लेकर मंदिर निर्माण पूरा किया।


>सीएम योगी ने RJD शासन को जंगलराज बताते हुए कहा कि उस दौर में अपराध चरम पर था, उस दौर में 60 से अधिक नरसंहार हुए, पूरे बिहार में भय और अराजकता का माहौल था उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद एनडीए सरकार ने बिहार को अंधेरों से निकालकर विकास की राह पर लाया।


>योगी ने कहा कि आज बिहार में सड़कें, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे जंगलराज नहीं, विकासराज को चुनें और भविष्य सुरक्षित करें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल