नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?

Bihar News: हिजाब विवाद पर आया बड़ा अपडेट। नुसरत परवीन नौकरी ज्वाइन करेंगी, राजकीय तिब्बी कॉलेज के प्रिंसिपल ने दी जानकारी। जानिए पूरा मामला।
News Desk 19 Dec 2025, 03:52 PM 1 min read
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?


>बिहार में हिजाब विवाद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सुर्खियों में आईं नुसरत परवीन को लेकर यह स्पष्ट हो गया है कि वह अपनी सरकारी नौकरी ज्वाइन करेंगी। इस संबंध में राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल ने स्थिति साफ की है।


>एक निजी मीडिया संसथान के दावे अनुसार पटना के कदमकुआं स्थित राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल महफजुर रहमान ने उनके संवाददाता से फोन पर बातचीत में बताया कि नुसरत परवीन नियमित रूप से कॉलेज आ रही हैं और वह अपनी नियुक्ति स्वीकार करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले यह खबरें सामने आई थीं कि विवाद के बाद नुसरत ने नौकरी न करने का फैसला किया है, लेकिन यह सही नहीं है।


>15 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद विपक्षी दलों और धार्मिक संगठनों ने इस घटना की आलोचना की, जबकि जेडीयू ने मुख्यमंत्री का बचाव किया। इस मामले में विभिन्न स्थानों पर शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। प्रिंसिपल महफजुर रहमान ने कहा, लड़की अभी पटना में है और नौकरी ज्वाइन करेंगी। विवाद खत्म हो गया है। इस बीच पटना में ऐपवा ने प्रदर्शन किया, वहीं जयपुर में मुस्लिम महिलाओं ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल
बिहार में 400 माफिया की संपत्ति जब्त की तैयारी, 1208 की दूसरी सूची भी तैयार