AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार

डिजिटल को अपनाने, 5G विस्तार और बदलती उपभोक्ता पसंद के बीच भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल बाजार में तेज वृद्धि का अनुमान।
Bureau 16 Jun 2026, 05:27 PM 1 min read
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार

 

भारत का ट्रैवल टेक सेक्टर एआई, बढ़ती डिजिटल पहुंच और यात्रा की बढ़ती मांग के चलते एक नए विकास चरण में प्रवेश कर रहा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सर्विसेज की एक थीमैटिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2028 तक भारत का ऑनलाइन ट्रैवल बाजार बढ़कर लगभग ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।

 

रिपोर्ट "Entering the AI Orbit!" में कहा गया है कि भारतीय ट्रैवल इकोसिस्टम पारंपरिक एजेंट-आधारित मॉडल से आगे बढ़कर AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार FY23 में करीब ₹2.1 लाख करोड़ के आकार वाला भारतीय ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी बाजार FY28 तक लगभग ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। इस दौरान उद्योग के लगभग 13 प्रतिशत की वार्षिक सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है। ऑनलाइन ट्रैवल की हिस्सेदारी वर्तमान 54 प्रतिशत से बढ़कर 65 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैवल कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स का उपयोग कर रही हैं। इन तकनीकों की मदद से यात्रियों को व्यक्तिगत सुझाव, डायनामिक प्राइसिंग, चैटबॉट सपोर्ट और ऑटोमेटेड यात्रा योजना जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 4G और 5G सेवाओं के विस्तार, इंटरनेट पहुंच बढ़ने और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी के कारण ऑनलाइन ट्रैवल सेवाओं की मांग बढ़ रही है। इसके अलावा आध्यात्मिक पर्यटन, कॉन्सर्ट, खेल आयोजनों और प्रीमियम ट्रैवल अनुभवों के प्रति बढ़ती रुचि भी उद्योग को गति दे रही है।

 

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, उद्योग की बिखरी हुई संरचना संगठित कंपनियों को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का अवसर प्रदान कर रही है। मजबूत तकनीकी प्लेटफॉर्म और व्यापक सप्लायर नेटवर्क वाली कंपनियां इस बदलाव का लाभ उठा सकती हैं।  ब्रोकरेज हाउस ने TBO Tek पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,765 का लक्ष्य मूल्य निर्धारित किया है।

 

इसके अलावा Le Travenues Technology-Ixigo: ₹217 का लक्ष्य मूल्य, Yatra Online: ₹125 का लक्ष्य मूल्य बताया गया है रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा में दीर्घकालिक वृद्धि का लाभ मिल सकता है।

 

 

 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव
7 लाख करोड़ के नुकसान के बाद बाजार ने ली करवट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा