अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, श्री रामलला के दर्शन कर किया पूजन

हनुमान जयंती के अवसर पर परिवार संग पहुंचे उद्योगपति; गुरुकुल में छात्रों से किया संवाद, भारतीय संस्कृति, परंपरा और शिक्षा पर दिया जोर
Bureau 02 Apr 2026, 06:37 PM 1 min read
अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, श्री रामलला के दर्शन कर किया पूजन

देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी बृहस्पतिवार को परिवार सहित अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

हनुमान जयंती के अवसर पर हुए इस दौरे में गौतम अडानी ने मंदिर परिसर में आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, कर्तव्य और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने मंदिर को भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।

 

मंदिर दर्शन के बाद अडानी अयोध्या स्थित एक गुरुकुल पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने भारतीय परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

उद्योगपति गौतम अडानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, कर्तव्य और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल