सरकारी मंत्रालयों में दिवाली गिफ्ट्स पर लगा बैन...

India News: वित्त मंत्रालय के आदेश से सभी केंद्रीय विभागों और CPSEs को रोका गया गैर-जरूरी खर्च से; सरकार का मकसद आर्थिक संतुलन और जनहित...
News Desk 23 Sep 2025, 03:15 AM 1 min read
सरकारी मंत्रालयों में दिवाली गिफ्ट्स पर लगा बैन...

दिवाली का त्यौहार आमतौर पर उपहारों और भव्य खर्च के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के लिए एक सख्त आदेश जारी किया है। वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने 19 सितंबर को ऑफिस मेमोरेंडम जारी करते हुए स्पष्ट किया कि दिवाली या किसी भी अन्य त्योहार पर गिफ्ट्स की खरीद या वितरण पर पूरी तरह रोक रहेगी।

वित्त मंत्रालय के अनुसार ये पैसे अब जनहित और देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कामों पर खर्च किए जाएंगे। इस आदेश का मकसद केवल खर्च पर रोक लगाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक संसाधनों का सही और उपयोगी दिशा में इस्तेमाल सुनिश्चित करना है।

सर्कुलर में साफ लिखा गया है कि किसी भी मंत्रालय या विभाग की ओर से त्योहारों पर गिफ्ट्स या अन्य गैर-जरूरी वस्तुओं पर कोई भी खर्च नहीं किया जाएगा। यह आदेश सचिव (एक्सपेंडिचर) की मंजूरी और जॉइंट सेक्रेटरी के हस्ताक्षर के बाद तुरंत प्रभाव से लागू किया गया।

सरकार के इस कदम को आर्थिक संतुलन बनाए रखने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी हाई टैरिफ और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच, केंद्र सरकार ने हाल ही में 22 सितंबर से जीएसटी 2.0 सुधार लागू किए हैं, जिससे कई वस्तुओं की कीमतों में कमी आई है और मांग में वृद्धि की उम्मीद है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत