Wednesday, 05 August 2026 | Lucknow | 29°C

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन कांवड़ियों की मौत

हरियाणा के झज्जर से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे तीन श्रद्धालुओं की भोजपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी।
Bureau
Bureau News Desk
05 Aug 2026
06:03 PM
1 min read
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन कांवड़ियों की मौत
हाइलाइट्स
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह सड़क हादसा हुआ।
अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी।
हरियाणा के झज्जर निवासी तीन कांवड़ियों की मौत हुई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में हरियाणा के तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना के पास हुआ, जहां पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार तीनों श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ जलकल विभाग के जीएम कुलदीप पर भ्रष्टाचार के आरोप, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश

पुलिस के अनुसार हरियाणा के झज्जर निवासी 45 वर्षीय ज्ञानप्रकाश, 35 वर्षीय राजकुमार और 22 वर्षीय प्रदीप एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे।

बुधवार सुबह लगभग पांच बजे जब वे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गांव कलछीना के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम और भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Explore Related Topics

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हादसा तीन कांवड़ियों की मौत मोदीनगर सड़क हादसा भोजपुर थाना हरिद्वार कांवड़ यात्रा झज्जर श्रद्धालु सड़क दुर्घटना सीसीटीवी जांच

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News