Tuesday, 15 September 2026 | Lucknow | 29°C

गाजियाबाद में परिवार को बंधक बनाकर डकैती, मिर्च के धुएं से खुलवाया दरवाजा

बदमाशों ने पांच लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद लूटे, विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर घायल किया।
Bureau
Bureau News Desk
15 Sep 2026
02:25 PM
1 min read
गाजियाबाद में परिवार को बंधक बनाकर डकैती, मिर्च के धुएं से खुलवाया दरवाजा
हाइलाइट्स
मोदीनगर के कलछीना गांव में सोमवार देर रात डकैती हुई।
नकाबपोश बदमाशों ने मिर्च के धुएं से दरवाजा खुलवाया।
परिवार को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखने की बात सामने आई है।
करीब पांच लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद लूटे गए।

मोदीनगर (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के मोदीनगर में सोमवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना की है। बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर परिवार के सदस्यों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान करीब पांच लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए गए।

विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार की महिला अफराजा के हाथ में चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। जानकारी के मुताबिक, सद्दाम अपनी पत्नी अफराजा और छह बच्चों के साथ घर के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर के बाहर मिर्च में आग लगा दी। मिर्च के धुएं से आंखों में जलन होने लगी।

यह खबर भी पढ़े - मुजफ्फरनगर में पटरी पर कार पलटी, दो युवक सुरक्षित; एक की मौत

धुएं के कारण परेशान होकर अफराजा ने घर का दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही नकाबपोश बदमाश तुरंत घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने तमंचे और चाकू के बल पर परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने परिवार को करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उन्होंने घर में रखे जेवर और नकदी अपने कब्जे में ले ली। जानकारी के अनुसार, बदमाश करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

लूट के दौरान महिला अफराजा के कान से कुंडल और उंगलियों से अंगूठी भी उतार ली गई। विरोध करने पर उनके हाथ में चाकू मार दिया गया, जिससे वह घायल हो गईं।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।

Explore Related Topics

मोदीनगर डकैती गाजियाबाद क्राइम मोदीनगर क्राइम गाजियाबाद मोदीनगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News