देहरादून में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: होटल में किया दुष्कर्म -आरोपी गिरफ्तार

Dehradun News: देवभूमि की पवित्र धरती पर छल और पाप की ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया, एक युवक ने पहचान बदली, भरोसा जीता — और फिर किया ऐसा काम, जिसकी कल्पना भी डराती है…
News Desk 16 Oct 2025, 12:09 AM 1 min read
देहरादून में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला: होटल में किया दुष्कर्म -आरोपी गिरफ्तार


>उत्तराखंड की शांत देवभूमि से एक बार फिर लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू ठाकुर बताकर युवती से दोस्ती की, फिर उसका विश्वास जीतकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं हिंदूवादी संगठनों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।


>जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम आहद खान है, जिसने अपना झूठा परिचय आहद ठाकुर के नाम से दिया। उसने युवती को बताया कि उसके पिता का नाम विशाल ठाकुर है। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने युवती को रुद्रपुर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।
युवती का आरोप है कि होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।


>जैसे ही यह मामला सामने आया, स्थानीय हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा फूट पड़ा। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


>पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया, जिसमें उसका नाम आहद ठाकुर लिखा था। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आरोपी ने यह फर्जी पहचान पत्र कैसे बनवाया और कितने समय से इस पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), धारा 420 (धोखाधड़ी), और आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


>इस मामले में उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह के कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।”


>रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने इस घटना को लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने कहा कि आरोपी मुस्लिम युवक ने हिंदू पहचान बनाकर युवती को अपने जाल में फंसाया, होटल बुलाकर जबरन संबंध बनाए और ब्लैकमेल किया। विधायक ने कहा कि “जो लोग लव जिहाद के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, उन्हें यह मामला देखकर सच्चाई समझनी चाहिए।”


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

देहरादून में NEET छात्रा की मौत के बाद बढ़ी राजनीतिक बहस, राहुल गांधी ने परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
दो दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार, विनोद कश्यप के परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
कोहरे और ठंड का असर, हर की पौड़ी में घटे श्रद्धालु
उत्तराखंड में अवैध मजार पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड के चमोली में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 रही
Haridwar Kumbh 2027: पहले शाही स्नान की तारीख हुई घोषित
उत्तराखंड के कई गांवों में बना अनोखा नियम, शादी में महंगे तोहफे, डीजे और फास्ट फूड पर रोक
देहरादून में चला बुलडोज़र 11 हेक्टेयर सरकारी जमीन हुई अवैध अतिक्रमण से मुक्त
देवभूमि उत्तराखंड ने पूरे किए 25 साल, पीएम मोदी ने दी बधाई