उत्तर भारत में हवा के बाद अब पानी पर भी संकट, CGWB की रिपोर्ट में यूरेनियम संदूषण का खुलासा

CGWB Report: CGWB की वार्षिक रिपोर्ट में उत्तर भारत के कई राज्यों में भूजल में 13–15% यूरेनियम संदूषण का खुलासा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई नमूने मानकों से अधिक पाए गए।
News Desk 30 Nov 2025, 11:34 AM 1 min read
उत्तर भारत में हवा के बाद अब पानी पर भी संकट, CGWB की रिपोर्ट में यूरेनियम संदूषण का खुलासा


>केंद्रीय भूजल बोर्ड की वार्षिक भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट 2025 में उत्तर भारत के कई राज्यों में भूजल प्रदूषण और यूरेनियम संदूषण के बढ़ते खतरे की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार देशभर से लिए गए नमूनों में 13-15% में यूरेनियम का स्तर निर्धारित मानकों से अधिक पाया गया।


>CGWB की यह रिपोर्ट वर्ष 2024 में एकत्र किए गए लगभग 15,000 नमूनों के विश्लेषण पर आधारित है। रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में 86 स्थानों पर भूजल की जांच की गई, जिनमें कई नमूने भारतीय मानक ब्यूरो के पीने योग्य पानी के मानकों से अधिक संदूषित पाए गए। कुल 83 नमूनों के विस्तृत विश्लेषण में से 24 में यूरेनियम की मात्रा अधिक दर्ज की गई, जो कुल नमूनों का 13.35% से 15.66% है।


>रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में यूरेनियम संदूषण अधिक पाया गया। बोर्ड ने संभावित कारणों में भू-जनित तत्व, भूजल स्तर में गिरावट और स्थानीय कारक बताए हैं। विभिन्न राज्यों में इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी, फ्लोराइड, नाइट्रेट, SAR और RSC जैसे मानकों में भी अलग-अलग स्तर पर प्रदूषण और सिंचाई संबंधी खतरे दर्ज किए गए।


>रिपोर्ट के साथ जुड़े तकनीकी संकेतकों EC, SAR और RSC को भी महत्वपूर्ण माना गया है, जो क्रमशः पानी की सलिनिटी, सोडियम अनुपात और मिट्टी पर संभावित सोडियम प्रभाव को दर्शाते हैं।


>इसी बीच पर्यावरण कार्यकर्ता पंकज कुमार ने संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखकर भूजल गुणवत्ता की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा, दिल्ली के नागरिकों को यह जानने का अधिकार है कि उनके घरों तक पहुंचने वाला पानी कितना सुरक्षित है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लेह की बर्फीली वादियों से कोलकाता के रेड रोड तक, योग दिवस पर एक तस्वीर में दिखा पूरा भारत
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल से PM मोदी का संदेश
सदस्य नहीं होने के बावजूद G7 Summit में क्यों बुलाया जाता है भारत? जानिए इसके पीछे के बड़े कारण
21 जून के NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र की तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर समय तक हुए कई बदलाव
पिछले 15 दिनों में चुपचाप महंगे हो गए ये सामान, रोजमर्रा का खर्च बढ़ना तय
असम में लैंडिंग के कुछ सेकंड बाद हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का AN-32, 5 वायुसैनिक शहीद - सामने आया वीडियो
सरकार ने किया पेट्रोल पर राहत का ऐलान, E22 से E30 फ्यूल पर एक्साइज ड्यूटी हुई शून्य
नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, जनसेवा को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी
29 रुपये बढ़ने के बाद भी नहीं मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर की फिर बढ़ने वाली है कीमत - सरकार ने दिए संकेत