अयोध्या को मिली नई सौगात - रामनगरी में बनेगा देश का सबसे हाईटेक वीवीआईपी गेस्ट हाउस

अयोध्या में बन रहा वीवीआईपी अतिथि गृह: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
News Desk 15 Jun 2025, 01:36 PM 1 min read
अयोध्या को मिली नई सौगात - रामनगरी में बनेगा देश का सबसे हाईटेक वीवीआईपी गेस्ट हाउस


>श्रीराम की नगरी अयोध्या अब आध्यात्मिकता के साथ आधुनिकता का नया अध्याय लिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को एक वैश्विक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में माझा मीरपुर क्षेत्र में एक भव्य और अत्याधुनिक वीवीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विदेशी प्रतिनिधियों जैसी अति-विशिष्ट हस्तियों के आवास के लिए तैयार किया जा रहा है।

ईपीसी मोड पर 93.75 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण


>इस परियोजना की कुल लागत ₹9,375.46 लाख है और इसे ई पी सी (इंजीनियरिंग , प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन ) मोड पर तैयार किया जा रहा है। लगभग 14,510 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहा यह गेस्ट हाउस अयोध्या में बढ़ती वीआईपी आवाजाही की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।


>राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में वीआईपी और वीवीआईपी आगंतुकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। देश-विदेश से नेताओं, राजनयिकों, फिल्मी हस्तियों और उद्योगपतियों का आगमन अब सामान्य हो गया है। इसी के मद्देनज़र योगी सरकार ने इस गेस्ट हाउस के निर्माण को प्राथमिकता दी है, ताकि विशिष्ट अतिथियों को सर्वोत्तम सुविधाएं मिल सकें।

आधुनिक सुविधाओं से लैस 6 ब्लॉक में होगा गेस्ट हाउस

47 सुइट और 77 स्टैंडर्ड रूम


>गेस्ट हाउस में 47 आलीशान सुइट और 77 स्टैंडर्ड रूम होंगे। हर कमरे में आधुनिक सज्जा, हाइजीनिक टॉयलेट्स और गेस्ट के लिए तमाम सुविधाएं होंगी। यह गेस्ट हाउस छह ब्लॉकों (ए से एफ) में विभाजित होगा — हर ब्लॉक की विशेष जिम्मेदारी और सुविधा तय है।

हर ब्लॉक में क्या खास होगा?

ए ब्लॉक (G+4)

  • प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए अलग-अलग फ्लोर
  • आधुनिक रिसेप्शन, बुफे एरिया, वीसी रूम और ओडीओपी स्टॉल
  • हर फ्लोर पर विशिष्ट सुइट और ऑफिस रूम

बी ब्लॉक (रेजीडेंशियल)

  • फोर व टू-व्हीलर पार्किंग
  • योगा हॉल, डायनिंग, कैफेटेरिया, सुइट्स और सिंगल रूम्स

सी ब्लॉक (डॉर्मिटरी)

  • बैरक, लॉकर रूम, टॉयलेट्स, मेस, पैंट्री आदि

डी ब्लॉक (सर्विस)

  • सभी बैकएंड सुविधाएं और स्टाफ संचालन केंद्र

ई ब्लॉक

  • गार्ड रूम, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन और ऑफिस

एफ ब्लॉक

  • सेंट्रल लॉन, वाटर फाउंटेन, विजिटर पार्किंग, विद्युतीकरण व बाउंड्री वाल

सुरक्षा और सुविधाएं भी होंगी अत्याधुनिक

  • सीसीटीवी निगरानी
  • अग्निशमन यंत्र
  • हाईटेक इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम
  • जल संरक्षण व ग्रीन एनर्जी आधारित प्रणाली
  • पर्यावरण अनुकूल डिज़ाइन के साथ विशाल पार्किंग
← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल