Friday, 16 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: उधारी के रुपये मांगने पर वृद्धा की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

Ambedkar Nagar News: राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर कोड़रहां गांव में उधारी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में 81 वर्षीय चंद्रावती देवी की मौत के मामले में पुलिस ने चार वयस्क अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
Bureau
Bureau News Desk
16 Oct 2026
05:29 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: उधारी के रुपये मांगने पर वृद्धा की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
अम्बेडकरनगर में उधारी के रुपये मांगने पर मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
81 वर्षीय चंद्रावती देवी की इलाज के दौरान हुई थी मौत
पुलिस ने दो बांस की लाठियां बरामद कीं

Ambedkar Nagar News:  राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर कोड़रहां गांव में उधारी के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में 81 वर्षीय चंद्रावती देवी की मौत के मामले में पुलिस ने चार वयस्क अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बांस की लाठियां भी बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, उधारी के रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियारों से वादी तथा उसकी माता चंद्रावती देवी पर हमला कर दिया। हमले में वादी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी 81 वर्षीय मां को भी गंभीर चोटें आईं।
घायल चंद्रावती देवी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में राजेसुल्तानपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 16 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषि तिवारी, ऋतिक उर्फ मुण्डा, गरिमा मिश्रा और आशा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ऋतिक उर्फ मुण्डा और एक बाल अपचारी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई दो बांस की लाठियां बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, ऋषि तिवारी के विरुद्ध वर्ष 2022 और 2023 के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, मारपीट, धमकी तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। ऋतिक उर्फ मुण्डा के विरुद्ध भी पूर्व में मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वयस्क आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दोनों बाल अपचारियों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Rajesultanpur News UP News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News