आईपीएल में मचे बवाल के बाद दिग्वेश राठी मैच से सस्पेंड, अभिषेक शर्मा पर भी गिरी गाज

News Desk 20 May 2025, 12:47 AM 1 min read
आईपीएल में मचे बवाल के बाद दिग्वेश राठी मैच से सस्पेंड, अभिषेक शर्मा पर भी गिरी गाज


>कल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल के रोमांचक मुकाबले के दौरान क्रिकेट का मैदान अचानक जंग का अखाड़ा बन गया। लखनऊ सुपर जॉइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में खेल से ज़्यादा चर्चा में रहे दो खिलाड़ी — लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी और हैदराबाद के बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा।


>मैच के दौरान एक तीखी बहस ने अचानक तूल पकड़ लिया जब राठी की गेंद पर अभिषेक ने एक आक्रामक शॉट खेलने के बाद कुछ कहा, जिसे लेकर राठी भड़क उठे। दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्मागरम बहस हुई, और मामला धक्का-मुक्की तक पहुँचते-पहुँचते रह गया। अंपायरों और अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन कैमरों में कैद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


>इस अनुशासनहीन व्यवहार के चलते आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सख्त कदम उठाया है। लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी को अगला मैच खेलने से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उनकी 50% मैच फीस भी काट ली गई है। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा की भी 25% मैच फीस काटी गई है, हालांकि उन्हें सस्पेंड नहीं किया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

IPL मैच से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: जाने रूट डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले हुए तय कौन बनेगा फाइनल का बादशाह?
बारिश ने बीच में रोका मुकाबला, पर चमकी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टी20 सीरीज पर किया कब्ज़ा
IND vs AUS ODI: सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका - कैमरन ग्रीन हुए बाहर
पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को भारत के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ा भारी ICC ने दी कड़ी सजा
मैदान पर ‘नफरत’, गानों में ‘मोहब्बत’! रिजवान और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का दोहरा चेहरा उजागर
19 अक्टूबर से शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, नोट कर लीजिये वनडे और टी20 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
शुभमन गिल बने वनडे टीम के कप्तान, रोहित शर्मा से छिनी जिम्मेदारी; श्रेयस अय्यर उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए आज होगा टीम ऐलान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर मंडरा रहे सवाल