योगी सरकार का बड़ा कदम, ANTF को मिलेगी नई मजबूती, 150 अतिरिक्त जवान होंगे तैनात

UP News: यूपी सरकार ने अवैध नशे के सौदागरों पर कार्रवाई तेज करने के लिए ANTF में 150 नए पुलिसकर्मियों की तैनाती का फैसला लिया है। पढ़े पूरी जानकारी।
News Desk 13 Dec 2025, 06:50 PM 1 min read
योगी सरकार का बड़ा कदम,  ANTF को मिलेगी नई मजबूती, 150 अतिरिक्त जवान होंगे तैनात


>उत्तर प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। संगठन में 150 नए पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे कार्रवाई की रफ्तार तेज होगी।


>सरकारी जानकारी के अनुसार, वर्तमान में ANTF में 236 अधिकारी और कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। अब सभी को नियमित पदों पर समायोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 150 नए जांबाजों की नियुक्ति से विभाग की जांच और अभियान क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।


>योगी सरकार ने अवैध नशे के कारोबार को रोकने और ड्रग माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है। ANTF की यूनिट में 18 पदों पर तथा विभिन्न थानों में 28 अतिरिक्त पदों पर तैनाती की जाएगी।


>एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन वर्ष 2022 में किया गया था, जिसके बाद से विभाग लगातार अवैध नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई कर रहा है। नई तैनाती के बाद विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की तैयारी चल रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?