एनसीआरबी रिपोर्ट में उजागर हुई ‘योगी मॉडल’ की सफलता

UP News: क्या सच में उत्तर प्रदेश अपराध नियंत्रण में देश में सबसे आगे है? एनसीआरबी 2023 की रिपोर्ट और पूर्व डीजीपी के बयान इसके पीछे की कहानी बताते हैं।
News Desk 06 Oct 2025, 04:38 AM 1 min read
एनसीआरबी रिपोर्ट में उजागर हुई ‘योगी मॉडल’ की सफलता

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2023 की रिपोर्ट ने उत्तर प्रदेश में ‘योगी मॉडल’ की सफलता को साबित कर दिया है। दो पूर्व डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान और विक्रम सिंह ने इस रिपोर्ट की आधारशिला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण नीतियों की सराहना की।

पूर्व डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यूपी में अपराध नियंत्रण को एक सिस्टम आधारित ढांचे में बदला गया है।

  • एफआईआर से कन्विक्शन तक फाइव-टियर सुपरविजन सिस्टम लागू

  • मुख्यमंत्री स्वयं मॉनीटरिंग करते हैं, फिर गृह विभाग, डीजीपी, एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसपी स्तर तक निगरानी

  • 2017 से अब तक प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं

  • दलितों के खिलाफ अपराध राष्ट्रीय औसत से कम

चौहान ने कहा कि महिला, बच्चे और बुजुर्ग इस मॉडल की प्राथमिकता हैं। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वॉड अभियानों ने महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया है। अब महिलाएं रात में भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर और पुलिस सुधार

  • नए थाने, चौकियां, पुलिस लाइन्स, फॉरेंसिक लैब्स और एविडेंस कलेक्शन वैन से जांच प्रक्रिया तेज

  • पुलिस अधिकारियों को अब स्थायित्व (2-2.5 साल का टेन्योर) मिला, जिससे जवाबदेही और प्रदर्शन में सुधार

  • स्थायी टेन्योर से प्रदर्शन और जिम्मेदारी दोनों तय होती हैं

पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन ने यूपी पुलिस की दिशा तय की। अपराधी अब जानते हैं कि कानून से ऊपर कोई नहीं

  • हत्या दर में यूपी राष्ट्रीय औसत से कम (1.4 प्रति लाख)

  • अपहरण-फिरौती लगभग शून्य

  • डकैतियों में ऐतिहासिक गिरावट, अब सालभर में सिर्फ 73 डकैतियां

  • महिला अपराध में यूपी की सजा दर देश में सबसे ऊंची

विक्रम सिंह ने कहा, “फोर्स वही है, अधिकारी वही हैं, बदला है सिर्फ ईको सिस्टम और जीरो टॉलरेंस नीति। यूपी पुलिस को मिली स्वायत्ता और जनता में बढ़ा विश्वास इसकी सबसे बड़ी सफलता है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?