AI से रोजगार तक, महिलाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण की अनोखी पहल, लखनऊ में सामने आया विजन

महिलाओं को विशेष अधिकार नहीं, बल्कि समान अवसर और पहचान की जरूरत; युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कार्यक्रम चला रही संस्था।
Bureau 13 Jun 2026, 06:53 PM 1 min read
AI से रोजगार तक, महिलाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण की अनोखी पहल, लखनऊ में सामने आया विजन

 

राजधानी लखनऊ में एक निजी संस्थान की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक डिंपल अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को किसी विशेष अधिकार की नहीं, बल्कि समान अवसर और समान पहचान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को अपनी क्षमता साबित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं, विशेष रूप से नेतृत्व और व्यवसाय के क्षेत्र में। उनके अनुसार, समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी प्रमुख भूमिका मिलनी चाहिए।

 

डिंपल अग्रवाल ने कहा कि जब कोई महिला उद्यमी आगे बढ़ती है तो वह केवल अपनी सफलता की कहानी नहीं लिखती, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करती है और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

 

संस्थापक ने बताया कि संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। इसके तहत गांवों में जाकर महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रगति समाज और देश के विकास के लिए आवश्यक है और इसके लिए जागरूकता का विस्तार जरूरी है।

 

डिंपल अग्रवाल ने बताया कि बदलते समय और तकनीक को ध्यान में रखते हुए संस्था महिलाओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ा निःशुल्क प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है। इसके लिए संस्थान में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां महिलाएं और युवतियां नई तकनीक की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं और भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए खुद को तैयार कर सकती हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारत के विकास की अगली कहानी केवल महिलाओं की भागीदारी तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उसमें महिलाओं का नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने महिला उद्यमियों की उपलब्धियों को सामने लाने और उन्हें उचित पहचान दिलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?