लखनऊ में VHP का जोरदार प्रदर्शन: सपा नेता बर्क पर लगाया हिंदुओं के पलायन का आरोप

News Desk 29 Aug 2025, 05:58 AM 1 min read
लखनऊ में VHP का जोरदार प्रदर्शन: सपा नेता बर्क पर लगाया हिंदुओं के पलायन का आरोप


>संभल हिंसा मामले को लेकर राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHP) ने जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद ने "सनातन मार्च" निकालकर समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने बर्क का पुतला फूंका और उन्हें हिंदुओं के पलायन का जिम्मेदार ठहराया। मार्च का नेतृत्व VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ता पोस्टर-बैनर लेकर इसमें शामिल हुए। इन पोस्टरों पर "हिंदुओं के हितों की रक्षा करो" और "संभल पलायन रोको" जैसे नारे लिखे थे।


>VHP नेताओं ने कहा कि न्यायिक जांच रिपोर्ट से साफ हो गया है कि संभल में हिंसा योजनाबद्ध थी और हिंदुओं को डराकर पलायन करने पर मजबूर किया गया। उन्होंने इसे "इस्लामिक राष्ट्र की साजिश" करार दिया और दावा किया कि बड़े पैमाने पर डेमोग्राफिक चेंज करवाने का षड्यंत्र सामने आ चुका है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने ऐलान किया है कि 30 अगस्त को "सनातन फौज" का शंखनाद कर संभल कूच किया जाएगा। यह यात्रा लखनऊ स्थित परिषद के कार्यालय से दोपहर 3 बजे निकलेगी। परिषद का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य पलायन कर चुके हिंदू परिवारों को वापस बसाना और उन्हें न्याय दिलाना है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?