पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं: मुख्यमंत्री योगी

नीम करोली बाबा सर्किट और बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट के विकास पर जोर, नैमिषारण्य और विंध्याचल के लिए भी दिए विशेष निर्देश
Bureau 04 Jun 2026, 08:13 PM 1 min read
पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार और वैश्विक पहचान से जोड़कर आगे बढ़ाएं: मुख्यमंत्री योगी

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को केवल आधारभूत ढांचे तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण, रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक पहचान से जोड़ने पर जोर दिया है। पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा और ज्ञान विरासत का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए पर्यटन विकास को व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

बैठक में पर्यटन नीति, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास, ज्ञान भारतम् मिशन, नैमिषारण्य, विंध्याचल, नौसेना शौर्य वाटिका, आईएनएस गोमती शौर्य संग्रहालय और छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को नई गति देने की क्षमता रखता है। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला, क्षेत्रीय खानपान, संस्कृति और सेवा क्षेत्र को नए अवसर मिलेंगे।  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास योजनाओं को इस प्रकार तैयार किया जाए कि प्रदेश में निवेश आकर्षित हो, रोजगार के अवसर बढ़ें और पर्यटकों को विशिष्ट अनुभव प्राप्त हो।

 

पर्यटन नीति-2022 में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कई नई अवधारणाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में निम्न परियोजनाओं और अवधारणाओं पर विशेष चर्चा हुई:

  • नीम करोली बाबा सर्किट
  • बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट
  • ‘परंपरा’ विरासत अनुभव केंद्र
  • कृषि पर्यटन
  • वाइनयार्ड पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पर्यटन नीति अनुभव आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करने वाली होनी चाहिए, जिससे देश-विदेश के पर्यटक उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझ सकें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?