उत्तर प्रदेश में SIR की अवधि 15 दिन बढ़ी

UP News: उत्तर प्रदेश में SIR की अवधि 15 दिन बढ़ी। भारत निर्वाचन आयोग ने नई तिथियां जारी कीं। अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।
News Desk 11 Dec 2025, 06:54 PM 1 min read
उत्तर प्रदेश में  SIR की अवधि 15 दिन बढ़ी


>उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया की अवधि को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह विस्तार मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


>मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, नवदीप रिणवा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा मृतक, शिफ्टेड और अनुपस्थित मतदाताओं के पुन: सत्यापन के लिए भारत निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा गया था। आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे SIR की घोषित तिथियों का पुनरीक्षण करते हुए 15 दिन का विस्तार प्रदान कर दिया है।


>संशोधित कार्यक्रम के अनुसार SIR की गणना अवधि अब 26 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।


>मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावों अभ्याप्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?