Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: आजम खान से मिले शिवपाल यादव, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल

UP News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरूवार को गाजियाबाद की डासना जिला जेल पहुंचे और वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
12:21 PM
1 min read
UP News: आजम खान से मिले शिवपाल यादव, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान से मुलाकात के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
इससे पहले अखिलेश यादव भी कर चुके हैं मुलाकात
डासना जेल में बंद हैं आजम खान
सियासत में बढ़ी हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव गुरूवार को गाजियाबाद की डासना जिला जेल पहुंचे और वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक समीकरण मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान इन दिनों गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। दो पैन कार्ड से जुड़े मामले में जमानत मिलने के बाद आजम खान रामपुर जेल से बाहर आए थे। आजम खान को रामपुर जेल से रिहाई मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने यह कार्रवाई रामपुर स्थित मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई थी।

रामपुर जेल से बाहर निकलते ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आजम खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। उल्लेखनीय है कि शिवपाल सिंह यादव से पहले सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बीते 22 अक्टूबर को आजम खान से मुलाकात की थी।

अखिलेश यादव ने आजम खान से रामपुर जेल में मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ चल रहे मामलों को सियासी साजिश करार दिया था। अब शिवपाल सिंह यादव के डासना जेल पहुंचने से आजम खान को लेकर राजनीतिक सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है। आजम खान सपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में गिने जाते हैं। ऐसे में शिवपाल यादव की जेल में उनसे मुलाकात को पार्टी की राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Explore Related Topics

Shivpal Singh Yadav Azam Khan News Shivpal Yadav Meets Azam Khan

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News