सीएम योगी के ऐतिहासिक फैसले से ग्रामीण महिलाये भी बनेंगी आत्मनिर्भर

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ में 18 दिसंबर को राज्य-स्तरीय कार्यक्रम, जिसमें ग्रामीण महिलाएं बिजनेस, तकनीक और बाजार से जुड़ी ट्रेनिंग लेंगी।
News Desk 17 Dec 2025, 05:31 PM 1 min read
सीएम योगी के ऐतिहासिक फैसले से ग्रामीण महिलाये भी बनेंगी आत्मनिर्भर


>उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आधुनिक उद्यमी बनाने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला-नेतृत्व वाली उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी लखनऊ में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।


>18 दिसंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से चयनित महिला उद्यमी एक मंच पर जुटेंगी। आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञों द्वारा बिजनेस स्किल, तकनीक के उपयोग, बाजार तक पहुंच और वित्तीय संसाधनों पर केंद्रित सत्र होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक आजीविका से आगे बढ़ाकर आधुनिक व्यवसाय मॉडल से जोड़ना है।


>सरकारी अधिकारियों के अनुसार, बाजार-तैयार तकनीकों, संस्थागत सहयोग और फाइनेंस तक आसान पहुंच जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि महिला उद्यमी अपने उत्पादों और सेवाओं को व्यापक बाजार तक पहुंचा सकें। ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश की महिला उद्यमी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार, तकनीकी संस्थानों और वित्तीय एजेंसियों के समन्वय से महिला उद्यमियों के लिए सहयोगी इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?