Wednesday, 25 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Politics: आजम खान जल्द जाएंगे नगीना, चंद्रशेखर आजाद पर शायराना अंदाज में कसा तंज

UP Politics: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जल्द ही नगीना जाने का ऐलान कर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। उन्होंने कहा है कि वह नगीना पहुंचकर वहां के मुस्लिम मतदाताओं का शुक्रिया अदा करेंगे।
Bureau
Bureau News Desk
25 Nov 2026
03:59 PM
1 min read
UP Politics: आजम खान जल्द जाएंगे नगीना, चंद्रशेखर आजाद पर शायराना अंदाज में कसा तंज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
चंद्रशेखर आजाद पर शायराना अंदाज में साधा निशाना
चंद्रशेखर ने आजम खान के बयान पर दिया जवाब
आजम खान की मजबूरियों को समझने की बात कही
2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

UP Politics: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम और दलित वोटों को लेकर नए सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जल्द ही नगीना जाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह नगीना पहुंच मुस्लिम मतदाताओं का शुक्रिया अदा करेंगे। उनके बयान को चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच बन रहे राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। आजम खान ने कहा कि नगीना के लोगों ने वोटों की ताकत से चंद्रशेखर आजाद को सांसद बनाया है। वह जल्द ही वहां जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और उनका आभार व्यक्त करेंगे। 

आजम खान ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर शायराना अंदाज में तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि नगीना के मुसलमानों का शुक्रिया अदा करने जाएंगे और उनसे कहेंगे, 'तुमने खंजर दिया मेरे दिल में उतारने को।' आजम खान के इस बयान को मुस्लिम वोटों की राजनीति और चंद्रशेखर आजाद के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में मुस्लिम और दलित मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिशें तेज हो सकती हैं।

आजम खान की टिप्पणी पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजम खान लंबे समय तक जेल में रहने के बाद वापस आए हैं। उनका संघर्ष और उनके गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का संघर्ष सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ है। चंद्रशेखर ने कहा कि उनका हथियार कलम है। खंजर या हिंसा में वह विश्वास नहीं रखते। नगीना सांसद ने आजम खान के प्रति किसी तरह की नाराजगी होने से भी इनकार किया। चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि आजम खान एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें पार्टी तथा नेताओं के बीच के राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखना पड़ता है। संभव है कि उनकी कुछ राजनीतिक मजबूरियां रही हों। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के रिश्ते इतने खराब नहीं हैं कि इस तरह की टिप्पणियों को व्यक्तिगत विवाद माना जाए।

Explore Related Topics

Azam Khan Chandrashekhar Azad UP Politics 2027

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News