Constitution Gaurav Diwas: भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाएगी। इस मौके पर राजधानी लखनऊ के भागीदारी भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में भी कई कार्यक्रम होंगे। इनके जरिए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया जाएगा। इसके साथ ही,भाजपा के प्रदेश महामंत्री और इस अभियान के प्रभारी दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा पार्टी साल 2015 से हर साल 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाती रही है। इस दिन संविधान के महत्व, उसके मूल्यों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चर्चा की जाती है। पार्टी का उद्देश्य बाबा साहेब के योगदान और उनके विचारों को आम लोगों तक पहुंचाना है।
लखनऊ में होगा प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम
दिलीप पटेल ने बताया कि 26 नवंबर को लखनऊ के भागीदारी भवन में प्रबुद्ध जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान संविधान पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही संविधान पर आधारित झांकियों के जरिए लोगों को बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी। संविधान गौरव दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कराये जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया जाएगा। साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा।
छात्रों से संवाद करेंगे भाजपा सांसद
भाजपा के सांसद 26 से 29 नवंबर तक प्रदेश के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पहुंचेंगे। यहां वे छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान, उनके विचारों और देश के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की जाएगी। पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं और आम लोगों को संविधान के महत्व के बारे में बताया जाएगा, ताकि बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें