लखनऊ में कल नहीं होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, जानिए वजह और नयी तारीख

Lucknow News: जनता की फरियादें अब शनिवार को नहीं सुनी जाएँगी आने वाली 1 तारीख को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान की तारीख आगे बढ़ चुकी है जानिए वजह और नयी तारीख
News Desk 31 Oct 2025, 07:33 AM 1 min read
लखनऊ में कल नहीं होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’, जानिए वजह और नयी तारीख


>उत्तर प्रदेश में 1 और 2 नवंबर को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते प्रशासन ने इस सप्ताह का ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष कार्यक्रम 3 नवंबर, सोमवार को मलिहाबाद तहसील मुख्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।


>प्रदेश में 30,900 पदों पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन पदों में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया है।


>पुलिस भर्ती परीक्षा लखनऊ, आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जिलों में आयोजित की जाएगी। इन जिलों में परीक्षा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा।


>जनपद लखनऊ के मलिहाबाद तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु अब 3 नवंबर 2025 (सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनता द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।


>संबंधित जनपदों के सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे संशोधित तिथि पर समाधान दिवस की तैयारियां सुनिश्चित करें और जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?