सीएम योगी के नेतृत्व में बढ़ रहा हरित औद्योगीकरण: लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई औद्योगिक पहचान

News Desk 27 May 2025, 10:08 PM 1 min read
सीएम योगी के नेतृत्व में बढ़ रहा हरित औद्योगीकरण: लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई औद्योगिक पहचान


>उत्तर प्रदेश अब न केवल कृषि और संस्कृति के लिए, बल्कि हरित औद्योगीकरण की दिशा में भी अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में राज्य औद्योगिक क्रांति की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने लखीमपुर खीरी जिले के कुंभी चीनी मिल परिसर में ₹2850 करोड़ की लागत से पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) प्लांट स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक ऐतिहासिक समझौता किया है।


>इस 250 टन प्रतिदिन (TPD) क्षमता वाले पीएलए प्लांट से करीब 225 स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और यह परियोजना हरित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राज्य का मील का पत्थर साबित होगी। यह निवेश उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर करने में भी सहायक सिद्ध होगा।


>यह समझौता मुंबई में आयोजित इन्वेस्टमेंट मीट के दौरान हुआ, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, बलरामपुर चीनी मिल्स के चेयरमैन विवेक सरावगी, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरन आनंद, और बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरावगी उपस्थित रहे।


>समझौता ज्ञापन के तहत इस प्लांट का संचालन जल्द शुरू होने की संभावना है। यह परियोजना पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी, रोजगार सृजन और नवाचार के क्षेत्र में प्रदेश सरकार के दूरदर्शी प्रयासों का प्रमाण है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?