सेंचुरियन यूनिवर्सिटी संग साझेदारी, यूपी में फॉरेंसिक को मिलेगी नई ताकत

फॉरेंसिक साइंस में यूपी की नई छलांग: सेंचुरियन यूनिवर्सिटी और राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के बीच साइन हुआ ऐतिहासिक एमओयू
News Desk 29 Aug 2025, 08:54 AM 1 min read
सेंचुरियन यूनिवर्सिटी संग साझेदारी, यूपी में फॉरेंसिक को मिलेगी नई ताकत


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीक से सशक्त उत्तर प्रदेश के विजन को साकार करने की दिशा में प्रदेश ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (उत्तर प्रदेश) और सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, ओडिशा के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए।


>यह एमओयू प्रदेश की फॉरेंसिक संरचना को नई वैज्ञानिक शक्ति प्रदान करेगा और फॉरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान व प्रशिक्षण को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मजबूती देगा।


>गौरतलब है कि नए आपराधिक कानूनों के तहत गंभीर अपराधों में फॉरेंसिक विशेषज्ञ का घटनास्थल पर पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यह साझेदारी वैज्ञानिक एवं सटीक साक्ष्य संकलन और अत्याधुनिक अनुसंधान को गति देगी।


>पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा ने इस समझौते को “ज्ञान-विनिमय और फॉरेंसिक क्षमता वृद्धि की साझा प्रतिबद्धता” बताते हुए सराहना की। उनके अनुसार यह पहल न केवल शैक्षणिक शोध को मजबूत करेगी बल्कि उत्तर प्रदेश को वैज्ञानिक अन्वेषण और फॉरेंसिक उत्कृष्टता में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में भी निर्णायक साबित होगी।

एडीजी (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोरा ने बताया कि इस एमओयू के अंतर्गत :-

  • संयुक्त शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान पहलें
  • शोध सामग्री और पुस्तकालय संसाधनों का आदान-प्रदान
  • वैज्ञानिक उपकरणों व सॉफ्टवेयर का साझा उपयोग
  • शोधार्थियों और वैज्ञानिकों के लिए सह-मार्गदर्शन अवसर उपलब्ध होंगे।


>इसके अतिरिक्त, यह समझौता छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे फॉरेंसिक साइंस सेक्टर में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त और रोजगार क्षमता भी प्रदान करेगा।


>इसी महीने सीएम योगी ने प्रदेश में 75 अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया है। इनमें डीएनए सैंपलिंग, फिंगरप्रिंट एनालिसिस, टॉक्सिकोलॉजी टेस्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो प्रदेश की पुलिसिंग को नया आयाम दे रही हैं।


>कार्यक्रम में सेंचुरियन यूनिवर्सिटी, ओडिशा के प्रेसीडेंट प्रोफेसर मुक्तिकांत मिश्र ने कहा कि “फॉरेंसिक विशेषज्ञता और शैक्षणिक संसाधनों के संयोजन से छात्रों व शोधकर्ताओं को फॉरेंसिक साइंस व टेक्नोलॉजी में प्रगति का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा।” यह विश्वविद्यालय हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है।


>हस्ताक्षर कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला निदेशक, और सेंचुरियन यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. सुप्रिया पटनायक, निदेशक मोनालिशा घोष एवं एसोसिएट डीन डॉ. रीना सी. झमतानी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?