जल्द ही यूपी में कोविड काल के दौरान विधायकों-सांसदों पर दर्ज केस हो सकते है वापस

UP News: सूत्रों के अनुसार यूपी सरकार कोविड लॉकडाउन में जनप्रतिनिधियों पर दर्ज दो वर्ष या कम सजा वाले मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। हाईकोर्ट से अनुमति ली जाएगी।
News Desk 06 Dec 2025, 10:10 AM 1 min read
जल्द ही यूपी में कोविड काल के दौरान विधायकों-सांसदों पर दर्ज केस हो सकते है वापस


>सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार कोविड लॉकडाउन के दौरान विधायकों और सांसदों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह निर्णय दो वर्ष या उससे कम सजा वाले मामलों पर लागू होगा।


>जानकारी के मुताबिक, सरकार ने उच्च स्तर पर बनी आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने पर सहमति जताई है। कोविड काल में उत्तर प्रदेश में 3.5 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए थे, जिनमें आम लोगों से लेकर जनप्रतिनिधि तक शामिल थे। सरकार पहले ही आम लोगों पर दर्ज सभी 3.5 लाख मामलों को वापस ले चुकी है। अब विधायक और सांसद भी राहत के दायरे में आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि राज्य में 80 से 90 जनप्रतिनिधियों पर कोविड नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में सभा, धरना, कार्यक्रम या लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का पालन न करने जैसी धाराएँ शामिल थीं। सरकार अब इन मामलों को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति लेने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?