योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला - यूपी के 18 मंडलों में खुलेंगे डीडीआरसी केंद्र

UP News: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए सभी 18 मंडलों में डीडीआरसी केंद्र स्थापित करने का फैसला किया। केंद्रों में अधिकारी परामर्श, उपचार और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करेंगे।
News Desk 02 Dec 2025, 04:47 PM 1 min read
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला - यूपी के 18 मंडलों में खुलेंगे डीडीआरसी केंद्र


>उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कैबिनेट बैठक में राज्य के सभी 18 मंडलों में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र यानी डीडीआरसी स्थापित करने का निर्णय लिया।


>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डीडीआरसी के माध्यम से बचपन से किसी भी उम्र के दिव्यांगजनों की दिव्यांगता की पहचान कर आवश्यक समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर कम से कम आठ तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे, जो परामर्श, उपचार, पुनर्वास और समस्या समाधान का कार्य करेंगे। 


>सरकार की योजना के अनुसार, ये केंद्र दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक बनेंगे। इस निर्णय पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह दिव्यांगजनों के हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि इससे दिव्यांगजनों की समस्याओं के निदान के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। मंत्री कश्यप ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?