>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर खास तोहफ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों के किराए में लगभग 10% की कमी की गई है, जिसे अग्रिम आदेश तक लागू रखा जाएगा।
>परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह कदम यात्रियों को सस्ता और आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है। नई छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो और वातानुकूलित शयनयान बसों पर लागू होगी। हालांकि, 1 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई एसी बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।
>वातानुकूलित बसों का नया किराया ढांचा:
-
3x2 सीट वाली एसी बस: ₹1.45 प्रति किलोमीटर
-
2x2 सीट वाली एसी बस: ₹1.60 प्रति किलोमीटर
-
हाई-एंड बस (वोल्वो आदि): ₹2.30 प्रति किलोमीटर
-
एसी स्लीपर बस: ₹2.10 प्रति किलोमीटर
>
>नए किराया ढांचे के अनुसार, बसें अधिक आरामदायक और लग्ज़री होंगी तो किराया भी उसी अनुपात में बढ़ेगा।
>परिवहन मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि निगम की आय पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को यात्रियों को आकर्षित करने और बेहतर सेवाएं देने हेतु प्रेरित किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें