गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में सूटकेस में मिली महिला की लाश

News Desk 10 Jun 2025, 11:43 PM 1 min read
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र  में सूटकेस में मिली महिला की लाश


>गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र में 10 जून की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब शिव वाटिका कॉलोनी के सामने नहर की पटरी पर एक हरे रंग के सूटकेस में 25 से 28 साल की महिला की लाश मिली। स्थानीय लोगों को कुत्तों द्वारा घसीटे जा रहे एक सफेद चादर में लिपटे सूटकेस से दुर्गंध आने पर शक हुआ, जिसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जब सूटकेस खोला, तो उसमें महिला की बुरी तरह तोड़ी-मरोड़ी गई लाश मिली।


>महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं, गले पर कसने के निशान हैं जो गला घोंटे जाने की तरफ इशारा करते हैं। महिला विवाहित लगती है मांग में सिंदूर, पैरों में बिछुए, नाक में सोने की लोंग और हाथों में कांच की चूड़ियां थीं। उसने नीला सूट और काली सलवार पहन रखी थी।


>पुलिस ने जब घटनास्थल के 5 किमी के दायरे में लगे CCTV फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। पीछे बैठे व्यक्ति के पास वैसा ही हरा सूटकेस था जैसा घटनास्थल पर मिला। दोनों ने सफेद चादर में लिपटे सूटकेस को बाइक की ड्राइवर और सवारी सीट के बीच में रखा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दोनों युवक मंगलवार सुबह 3:02 बजे दिल्ली की दिशा से आए और नहर के पास सूटकेस फेंककर वापस दिल्ली की ओर चले गए। यह स्थान दिल्ली बॉर्डर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है।


>थाना लोनी बॉर्डर के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मलिक ने बताया कि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, लेकिन पहचान न होने की स्थिति में 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार लावारिस मानते हुए किया जाएगा। महिला के कपड़े व अन्य सामानों को सील किया गया है ताकि भविष्य में पहचान की स्थिति में परिजन उसे पहचान सकें।


>इस मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने तीन टीमें गठित की हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में:

  • पहली टीम गाजियाबाद, दिल्ली और बागपत में गुमशुदा महिलाओं का डेटा खंगाल रही है।
  • दूसरी टीम दिल्ली-बागपत रूट पर लगे CCTV की जांच कर रही है।
  • तीसरी टीम मोबाइल टावरों की लोकेशन से संदिग्ध नंबरों की ट्रैकिंग कर रही है।


>इसके साथ ही पुलिस उस सूटकेस की भी जांच कर रही है, जिसे घटनास्थल पर फेंका गया था। यह एक नया सूटकेस है और संभवतः लोकल ब्रांड का है। यह जांच इस दिशा में भी अहम हो सकती है कि सूटकेस की खरीद से कातिलों तक पहुंचा जा सके।


>एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता महिला की पहचान करना है। इसके लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। बाइक से सूटकेस को फेंका गया था, दो लोग दिल्ली की दिशा से आए थे। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'अब कभी अपराध नहीं करेंगे', गाजियाबाद में पुलिस के सामने बदमाशों ने ली शपथ
ग़ाज़िआबाद में 300 साल पुराने बहरामपुर अकबरपुर से हटेगा अकबर का नाम, जानिये अब क्या होगा नया नाम
गाजियाबाद में फिर बदला मौसम का मिजाज, लोनी में तेज हवाओं से कई घरों के शीशे टूटे
शामली मामले के बाद गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के लिए बदले नियम, पुलिस जांच के बाद ही मिलेगी नौकरी
गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड के फ्लैट में मिला यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र का शव, तीन युवतियां हिरासत में
भाई की हत्या के एक साल बाद अब तस्लीम की जान गई, लोनी में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम
यूपी गेट पर महापौर के निरीक्षण में मिला गंदा पानी, अवैध पार्किंग पर नोटिस
स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाका - बीच में खुली शराब की दुकान पर भड़के स्थानीय लोग
लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई